Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Nora Fatehi Accident: मुंबई में नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन, अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

    December 20, 2025

    Salman Khan Film: ‘ये मैंने क्या कर दिया…’ भाई सोहेल की इस फिल्म में काम करके पछताए थे सलमान

    December 20, 2025

    Throwback Story: वो फिल्म जिसमें शाहरुख खान ने माधुरी दीक्षित को मारे थप्पड़, ऐसा था बॉक्स ऑफिस पर हाल

    December 20, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    𝐇𝐈𝐍𝐃𝐈 𝐍𝐄𝐖𝐒
    Subscribe
    • Home
    • Features
    • Health
    • Media & Culture
      1. World
      2. Politics
      3. Health
      4. View All
    𝐇𝐈𝐍𝐃𝐈 𝐍𝐄𝐖𝐒
    Home»bollywood»एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस से मांगे 7 दिन
    bollywood

    एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस से मांगे 7 दिन

    MiliBy MiliMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस से मांगे 7 दिन

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित रूप से बदनाम करने के लिए FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने इस बात की जानकारी साझा की. कामरा पर सोमवार को डोंबिवली पुलिस थाने में शिवसेना के एक पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(2) के तहत मानहानि का मामला दर्ज किया गया है. इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर शिवसेना के अधिकारियों ने एक लिंक खोला जिसमें शिंदे के खिलाफ अपमानजनक वीडियो क्लिप थी. मालूम हो कि कामरा ने मुंबई के एक होटल के बेसमेंट में एक स्टूडियो में अपने शो के दौरान शिंदे को लक्ष्य करके अपने गद्दार कटाक्ष से विवाद खड़ा कर दिया जो 2022 में शिवसेना के विभाजन के संदर्भ में है. इस मामले में कुणाल के वकील ने पुलिस से समय मांगा है.

    हो रहा है कुणाल कामरा का भारी विरोध

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कामरा की टिप्पणी और पैरोडी गाने के कारण शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रतिक्रिया दी है और रविवार को उनके स्टूडियो में तोड़फोड़ भी की. मुंबई पुलिस ने कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना विधायक की शिकायत पर कॉमेडियन के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इसके अलावा उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था. इसके अलावा पुलिस ने खार इलाके में हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ करने के लिए 40 शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस मामले में सोमवार को 12 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. लेकिन स्थानीय अदालत ने सभी को उसी दिन जमानत भी दे दी.

    👀👀👀 pic.twitter.com/C5Bnn81p5E

    — Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 25, 2025

    कुणाल के वकील ने मांगा समय

    एकनाथ शिंदे मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कुणाल के वकील ने पुलिस से वार्तालाप की है और उनसे 7 दिन का समय मांगा है. कुणाल को पुलिस ने इस मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था लेकिन कुणाल पहुंच नहीं सके. फिलहाल कुणाल के वकील ने पुलिस से समय देने का अनुरोध किया और पुलिस कानूनी सलाह लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी. इसी बीच कुणाल ने मंगलवार के दिन शिवसेना के विरोध में एक और पैरोडी शेयर की है. ये हम होंगे कामियाब गाने के तर्ज पर है और इसमें कुणाल ने देश के मौजूदा हालात पर बात करते हुए राजनेताओं पर तंज कसा है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Mili
    • Website

    Related Posts

    Nora Fatehi Accident: मुंबई में नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन, अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

    December 20, 2025

    Salman Khan Film: ‘ये मैंने क्या कर दिया…’ भाई सोहेल की इस फिल्म में काम करके पछताए थे सलमान

    December 20, 2025

    Throwback Story: वो फिल्म जिसमें शाहरुख खान ने माधुरी दीक्षित को मारे थप्पड़, ऐसा था बॉक्स ऑफिस पर हाल

    December 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Our Picks
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    Nora Fatehi Accident: मुंबई में नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन, अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

    bollywood December 20, 2025

    Nora Fatehi Accident: पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की कार का मुंबई में एक्सीडेंट…

    Salman Khan Film: ‘ये मैंने क्या कर दिया…’ भाई सोहेल की इस फिल्म में काम करके पछताए थे सलमान

    December 20, 2025

    Throwback Story: वो फिल्म जिसमें शाहरुख खान ने माधुरी दीक्षित को मारे थप्पड़, ऐसा था बॉक्स ऑफिस पर हाल

    December 20, 2025

    कॉन्सर्ट जाते वक्त खतरनाक रोड एक्सीडेंट का शिकार हुईं नोरा फतेही, नशे में चूर ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर

    December 20, 2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • World
      • Politics
      • Media & Culture
      © 2025 . Designed by 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐈 𝐍𝐄𝐖𝐒.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.